पुरुष दिवस
पंगे सोच समझकर लेना चाहिये ... मरवा दिया ये फेसबुक ने . सुबह उठा तो पता लगा कि आज विश्व पुरुष दिवस है . बस मेरे अन्दर का पुरुषत्व जाग गया . जाग ही नहीं गया बल्कि हिलोरे मारने लग गया . नहीं आज नहीं .. कतई झाडू पोछा नहीं लगाउगा . कोई घर का काम नहीं करूंगा .. ये कोई छोटा मोटा दिवस नहीं .. विश्वस्तर का दिन है पुरुषों के लिए . मैने श्रीमती जी को साफ मना कर दिया कि आज हमारा दिवस है . तुम्हारा हुक्म नहीं चलेगा . आज मैं कोई काम नहीं करूंगा .
पत्नी मुस्कराई .. हमारा दिल कम्पित हो गया . जब भी वो मुस्कराती हैं यही होता है . ये दामपत्य विग्यान की एक सामान्य प्रक्रिया है.
पत्नी ने कहा - हे पतिदेव ! आपको एवं आपके समस्त लफन्डर मित्रों सहित सभी पुरुष समाज को विश्व पुरुष दिवस की हार्दिक शुभकामनाऐं .
आज मैं आपसे कोई भी महिलाओं वाले काम नहीं कराउगी .. आप पुरुष हो तो पुरुषों वाले काम करो ... ये लो चक्की जाकर गेहूं पिसवा दो . छत पर जगह जगह पलस्तर उखडा है उसे सीमेन्ट लाकर सही करो . ये बिस्तर घूप में सुखा दो . सभी गमलों से झाड झंकाड उखाड कर पानी दो . कुत्ते को टहलाकर लाओ . वगैरह वगैरह ..
श्रीमान पति जी ! ये भी ध्यान दें कि आज पुरुष दिवस के साथ झासी की रानी का जन्मदिवस भी है . अगर आदेश का पालन न हुवा तो ... मुझे झांसी की रानी बनते देर न लगेगी .
और हां ...
आज विश्व शौचालय दिवस भी है .. तो हे प्राणनाथ -- ये दिवस भी धूमधाम से मनाइये .और जाकर शौचालय को साफ करके आइये ..
मैं हार्पिक और ब्रस लेकर उन लोगों को कोस रहा था जिन्होंने पुरुष दिवस और शौचालय दिवस का घालमेल कर दिया और पुरुषों का पुरुष दिवस पर भी कुछ भला न हो सका ...

Comments
Post a Comment