चुनाव घोषणा पत्र
आगामी चुनावों के मध्यनजर DAP( दमची अतरी पार्टी ) की एक बैठक पारभीडा के झुताणि में आयोजित की गयी . चिलम की धुग्योई के बीच मेरी अध्यक्षता में चुनाव लडने के लिए उम्मीदवारों के चयन और टिकट वितरण पर खोरफूटाफूट मंथन हुवा . बैठक के बाद हमारे चमचे चैनलों को बैठक की रिपोर्टिंग करने को कहा गया .
बैठक में उम्मीदवार चयन के लिए कुछ मापदण्ड तय किये गये . इन मापदण्डों पर खरा उतरने वाले उम्मीदवार आवेदन करें .
आवेदन पत्र एक सूटकेस में नोट भरकर , किसी की सिफारिस के साथ निम्न पते पर जमा करने होंगे -
अखिल भारतीय दाप पार्टी
पाराभीडा झुतांणी गली नम्बर - ४२०
घोडिया रोड
नंग मुहल्ला बदमाशनगर .
उम्मीदवार के लिए योग्यताए -
१- किसी भी पार्टी के निकाले , लत्याए , जोत्याए , भगाये , दलबदलुओं को प्राथमिकता दी जाएगी . जो अपनी पुरानी पार्टी को लांसण बुका बुका कर मैक्या सकें .(. ऐसे दलबदलू नेताओं के लिए वर्षों से घुन घोषकर बैठे अपने वफादार नेताओं को भी भ्योल धुरयाने में हम देर नहीं करेंगे )
२- गावागाव मैकामैक करने वाले , एक दूसरे के बरमान में ज्वात मारने में सक्षम , बिवादित बयान देकर चर्चा में आने का हुनर रखने वाले , थूक कर तुरन्त चाटने वालों को प्राथमिकता .
३- किसी की शकल अगर अपने आमा बुबू से मिलती हो तो वो फोटो सहित आवेदन करें . ऐसे लोग वोटरों का इमोशनली चूरन काटने में काम आते हैं .
४- उम्मीदवार के पास पउ बटवाने का सुदृढ नैटवर्क होना चाहिये .
५- जेल में बन्द लोग भी बिंदास आवेदन कर सकते हैं .
६- कल तक हमें पानी पी पी कर गल्याने वाले लोग भी आवेदन कर सकते हैं .. इन्हें घर वापसी वाला बताकर हम तुरन्त टिकट दे देंगे .
७- जिनसे हमारे विचार ना कभी मिले ना मिलेंगे ऐसे लोग भी हमसे ठगबन्धन .. मतलब गठबन्धन कर सकते हैं . बाद में हम लोग ज्वाते में दाल बांट लेगे
८- चोरी डकैती बलवा भडकाऊ भाषण गुन्डागर्दी में नामजद लोग भी आवेदन कर सकते हैं .
९- वैसे तो दाप पार्टी में भ्रष्टाचारियों को नहीं लिया जाता फिर भी दूसरे दलों से कोई भृष्टाचारी आएगा तो वह हमारे पास आकर पवित्र हो जाएगा । उसे अभयदान के साथ जिताऊ सीट से टिकट भी दिया जाएगा ।
(नोट - निल बटे सन्नाटा खोपडी के मालिको को बता दूं कि ये एक व्यंग है . )

Comments
Post a Comment