शादी
भगवान कसम खाके बोल रहा हूं .. जब भी काग्रेसी लोग राहुल गाँधी जी को युवा नेता बोलते है मुझे अपने अन्दर नान्तिनों वाली फीलिंग आ जाती है .. दरअसल ये ये फीलिंग इसलिये आती है कि राहुल जी मुझसे चार पांच साल बडे हैं .
अब ये बात अलग ठैरी कि राहुल जी का ब्या नहीं हुवा ठैरा .. राहुल जी मुझे समझदार आदमी लगते हैं ( राहुल जी को पप्पू कहने वाले क्षमा करें ) . ब्याह न करने के अपने ही फायदे हैं . ना बीबी के ताने ना बच्चों की किटपिट .. जब भी जी किया गांधी आश्रम का थैला टांगकर विदेश किसी अच्छी लोकेशन पर घूम आओ .
यहां ये भी फायदा है कि देर से शादी करो तो बीबी समझदार और परिपक्व मिलती है . जल्दी शादी करो तो बीबी नान्तिन्योई अकल वाली आ जाती है
अगर शादी ना भी हुई तो कोई बात नहीं कह दो देशसेवा की खातिर शादी नहीं की .. वैसे भी राहुल जी की उमर इतनी ज्यादा भी नहीं हुई है .
मेरा मानना है कि शादी की कोई उमर होती ही नहीं है . दिग्बिजय जी की तरह साठ साल के बाद करो या नारायण दत्त जी की तरह पुत्र रत्न की प्राप्ति के बाद करो ..
हां ये बात जरूर है कि अगर राहुल जी विवाह कर लेते तो लोकसभा में काग्रेस की एक सीट और बढ जाती और हमें गांधी सरनेम वाली एक महिला नेत्री मिल जाती .और जब भी राहुल जी को पुत्र होता उनके पार्टीजनों तो देश का भविष्य बदलने वाला नेता भी मिल जाता . वैसे इसका विकल्प है प्रियंका वाड्रा ( साँरी गांधी ) जी का लडका . वो भी तो राजनीति मे आने के बाद गांधी सरनेम प्रयोग कर सकता है . क्योकि भारत में करिश्माई नेतृत्व आज भी गांधी सरनेम वाला ही कर सकता है ऐसा कुछ लोगों का मानना है .
लेकिन इन सबके बीच ये भी ध्यान देने योग्य बात ये है कि राहुल जी शादी करें या न करें . अभी करें बाद में करें .. शादी करके नरेन्द्र की तरह पत्नी से विमुख हो जायें .. राहुल जी को अमित शाह की शातिर नजरों से बचाना होगा .. कहीं ऐसा न हो कि एक दिन अमित शाह जी राहुल गांधी को भगवा झण्डा पकडाकर जय श्री राम ना बुलवा दें . ऐसा होने पर और तो कुछ नहीं पर लोकसभा में काग्रेस सांसदों की सख्या तिरालीस ही रह जायेगी और मुझे अंकज्योतिष के लिहाज से ये तीन का अंक कुछ ठीक नहीं लगता ..

Comments
Post a Comment